देश
करतारपुर कॉरिडोर पर मनमोहन सिंह ने ठुकराया पाकिस्तान का न्यौता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की महत्वपूर्ण समझ प्राप्त हुआ है। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है।

ईश्वर उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। कोविंद का जन्म 1 अक्तूबर 1945 को उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। कानपुर के डीएवी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले कोविंद 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल थे।





