ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

पाक ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में दागे मोर्टार के गोले, सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर मंगलवार को मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आज सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में बिना की उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।पुंछ में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में रविवार को छह लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने इस साल नियंत्रण रेखा पर 2,000 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिनमें 21 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने कई बार पाकिस्तान से कहा है कि उसके बल 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करे और नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button