ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

निजामुद्दीन मरकज मामले पर बोले एआर रहमान, ‘धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर अराजकता फैलाने का वक्त नहीं’

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल हुए लोगों की वजह से अचानक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। निजामुद्दीन मरकज़ से निकाले गए लोगों में से 300 से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अचानक से मरीजों की बढ़ी संख्या से पूरे देश में हंगामा मच गया है। सभी में इस बात को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है। हर तरफ निजामुद्दीन मरकज़ वाले मामले को लेकर निंदा की जा रही है। वहीं अब इस मामले को लेकर एआर रहमान ने ट्वीट कर अपनी बात कही। उनके ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं।

A.R.Rahman

@arrahman

This message is to thank the doctors, nurses and all the staff working in hospitals and clinics all around India, for their bravery and selflessness…

Twitter पर छबि देखें
2,099 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

जहां एक ओर सरकार सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए लाखों प्रयास कर रही है। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ में लोगों की इतनी भीड़ ने सभी को हैरान कर दिया। इस ममले को लेकर एआर रहमान ने ट्वीट किया। उनहोंने ट्वीट किया में लिखा, ‘प्यारे दोस्तों, यह संदेश पूरे भारत के अस्पतालों व क्लीनिकों में काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सो व अन्य सभी कर्मचारियों को उनकी बहादुरी और निस्वार्थता के लिए धन्यवाद कहने के लिए है। यह देखकर वाकई में दिल भर जाता है कि इस घातक महामारी का सामना करने के लिए वे किस कदर तत्पर हैं।’

एआर रहमान ने आगे लिखा, ‘हमारी जान बचाने के लिए वे अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। यह हमारे मतभेदों को भूल जाने और इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने का समय है, जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। यह मानवता और आध्यात्मिकता को काम में लाने का समय है। अपने पड़ोसियों, वरिष्ठ नागरिकों, सुविधाओं से वंचित लोगों और अप्रवासी मजदूरों की मदद करें।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘ईश्वर आपके दिल में हैं, इसलिए यह धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर अराजकता फैलाने का समय नहीं है। सरकार की सलाह का पालन करें। कुछ दिनों का एकांतवास आपको आगे आने वाले कई सारे साल दे सकते हैं। वायरस को फैलाएं नहीं और अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने की वजह न बनें। यह झूठी अफवाहों को फैलाने और अधिक चिंता व डर पैदा करने का वक्त नहीं है। दयावान और विचारशील बनें, आपके हाथों कई लोगों की जिंदगी है।’

आपको बात दें कि ए आर रहमान के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी इस बात से पूरी तरह से सहमत नजर रहे हैं। बता दें कि उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button