ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Coronavirus Lockdown: अनुष्का शर्मा ने खुद को ही किया ट्रोल, लॉकडाउन पर शेयर किया अपना ही मीम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। घर पर बैठे बोर हो रहे स्टार्स अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जबकि चैलेंज और चैट से फैंस से जुड़े हुए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रही हैं। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चलता है कि अभी अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ काफी मजे कर रही हैं।

इसी बीच, उन्होंने खुद को ही ट्रोल कर लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक मीम शेयर किया है, जो खुद पर ही बना है। इस मीम में एक कोलाज है और उसमें अनुष्का शर्मा की दो फोटो है। एक फोटो में अनुष्का शर्मा काफी ग्लैमरस लग रही है, जिसे क्वारंटाइन का पहला दिन बताया जा रहा है। यानी क्वारंटाइन के पहले दिन लोग काफी ग्लैमरस से लगते हैं, लेकिन बाद में हालत खराब हो जाती है। वहीं, इस कोलाज में दूसरी फोटो फिल्म सुई-धागा के उनके लुक की है, जिसे क्वारंटाइन का 21वां दिन बताया जा रहा है। यानी 21वें दिन हालत थोड़ी खराब हो जाती है।

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने काफी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इस मीम के साथ लिखा है- ‘बोर हो रहे होंगे? चलो थोड़ा हंस लो।’ इससे पहले विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों ने साथ में फैंस के लिए कई मैसेज भी जारी किए हैं।

इसके अलावा एक वीडियो में तो अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के हेयर कट करती हुई नज़र आई थीं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल लॉकडाउन के दौरान घर पर एक दुसरे को अच्छे से टाइम दे रहे हैं और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसका सबूत दोनों की ओर से शेयर की गई तस्वीरें है, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button