ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
विदेश

US में सिख पुलिस अधिकारी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, उमड़े हजारों लोग

ह्यूस्टन: अमेरिका में पिछले हफ्ते ड्यूटी के दौरान मारे गए पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के अंतिम संस्कार में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों, सिख समुदाय के लोगों, भारतीय मूल के अमेरिकियों और ह्यूस्टन इलाके के निवासियों समेत हजारों लोगों ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। धालीवाल (42) हैरिस काउंटी के पहले सिख डिप्टी शेरिफ थे।

हैरिस काउंटी में सिखों की आबादी 10,000 से अधिक है। धालीवाल का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उन्हें नौकरी में रहते हुए दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई थी। पश्चिमोत्तर ह्यूस्टन में नियमित ट्रैफिक जांच करने के दौरान पिछले शुक्रवार गोली मार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। धालीवाल को उनके साथी पुलिस अधिकारियों ने 21 बंदूकों की सलामी दी। बीन-बाजा (बैगपाइप) पर ‘अमेजिंग ग्रेस’ की धुन बजने के बीच, एचसीएसओ के सदस्यों ने उस अमेरिकी ध्वज को तह किया जिससे धालीवाल का ताबूत लपेटा गया था।

शेरिफ एड गोंजालेज ने धालीवाल की पत्नी को इसे सौंपा जिन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। बैरी सेंटर में पुलिस महकमे की स्मारक सेवा के बाद धालीवाल का परिवार और एचसीएसओ के सदस्यों ने विनफोर्ड फ्यूनरल होम में उनका अंतिम संस्कार किया। समुदाय के अन्य लोगों एवं संस्कार में शामिल होने आए बाकी लोगों को लंगर के लिए 7500 नॉर्थ सैम पार्कवे वेस्ट के गुरुद्वारा सिख नेशनल सेंटर आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button