ब्रेकिंग
हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा... बलौदा बाजार के सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम से यातायात ठप— जूते-चप्पलों की मा...
देश

INX मीडिया केस: पी चिदंबरम ने जमानत के लिए खटखटाया SC का दरवाजा

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में जमानत के लिए बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। चिदंबरम का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाली पीठ के सामने तत्काल सूचीबद्ध किए जाने के लिए मामले का उल्लेख किया।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी इस पीठ में शामिल हैं। पीठ ने कहा कि मामला सूचीबद्ध करने के संबंध में फैसला लेने के लिए चिदंबरम की याचिका प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के पास भेजी जाएगी। कांग्रेस नेता इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। चिदंबरम ने मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के 30 सितंबर के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button