ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
देश

दुर्गा पूजा पंडाल भी होंगे प्लास्टिक मुक्त, मेघालय सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मेघालय की केंद्रीय पूजा समिति (सीपीसी) ने राज्य की सभी दुर्गा पूजा समितियों को एक परामर्श जारी किया है, जिसमें उनसे उत्सव के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि चार से आठ अक्टूबर तक राज्य भर में 200 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही हैं।

सीपीसी के अध्यक्ष नबा भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के आह्वान पर समिति दुर्गा, काली और छठ पूजा के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों को प्लास्टिक के कपों, प्लेटों और बोतलों के इस्तेमाल को रोकने और प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले जैव निम्नीकरणीय वस्तुओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

साथ ही, उनसे पंडालों को सजाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने शिलॉन्ग नगरपालिका बोर्ड से सभी पूजा पंडालों में प्लास्टिक संग्रह केंद्र बनाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button