ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आदित्य ठाकरे, पास में है BMW कार, सोना और जमीन

मुंबई: शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के साथ ही 16.05 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने की घोषणा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य अपने परिवार से चुनावी समर में उतरने वाले पहले सदस्य हैं। मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन पत्र भरने के दौरान 29 वर्षीय आदित्य ने निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास 11.38 करोड़ रुपये की चल और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

आदित्य के खिलाफ नहीं है कोई आपराधिक मामला
इसमें बैंक में जमा 10.36 करोड़ रुपये की राशि और 6.50 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू कार शामिल है। शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख के पास आभूषण और अन्य कीमती धातु भी हैं, जिनकी कीमत 64.65 लाख रुपये है। हलफनामे के अनुसार, आदित्य ने 2011 में कला में स्नातक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद 2015 में कानून में स्नातक (एलएलबी) की उपाधि हासिल की। हलफनामे के अनुसार, आदित्य के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button