ब्रेकिंग
Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को... Raipur to Bilaspur Bus Fare: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांग पर बस किराया महंगा, नई दरें 13 अक्टूबर... Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ... Kanker News Today: वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे और तकनीकी खामियों के बीच पटवारियों का ...
देश

झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में हुरडा जंगलों के निकट मंगलवार को तड़के नक्सलियों ने सिलसिलेवार आईईडी विस्फोट किए जिनमें 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब 5 बजे ये विस्फोट हुए।

पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) आशीष बत्रा ने बताया, ‘‘माओवादियों के आईईडी विस्फोटों में 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायल हुए 15 लोगों में से दो की हालत गंभीर है।” एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल हुए जवानों में 13 जवान कोबरा बटालियन के हैं। घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और विस्फोटों के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।​​​​​​​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button