ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

फादर ऑफ इंडिया को लेकर थरूर की चुटकी, कहा- पिता से पहले बच्चा कैसे पैदा हो गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहे जाने पर देश की राजनीति गरमा गई है। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्रंप की चुटकी ली।  उन्होंने कहा कि देश हैरत है कि बेटा पहले पैदा हुआ और पिता बाद में।

ANI

@ANI

Indore: Congress’ Shashi Tharoor reacts on US Pres calling PM Modi ‘Father of the nation’.Says “…Maybe Mr Trump doesn’t know independent India was born in 1947&Modi ji’s birth date is either 1949 or ’50. It’ll be difficult if the father is born after the child…” (3.10)

Embedded video

674 people are talking about this
थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें पता है कि हमारे देश के राष्ट्रपिता कौन है। यह किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन शायद ट्रंप साहब को पता नहीं है कि भारत स्वतंत्र हुआ 1947 में और मोदी जी की बर्थ डेट में शायद कुछ विवाद तो है..अब यह या तो 1949 या फिर 1950 है…तो काफी मुश्किल है कि पिता बाद में पैदा हो और बच्चा पहले।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस वक्त देश में एक माहौल बनाया जा रहा है कि जिस तरह पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री का स्वागत हो रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। जबकि यह सही नहीं है। नेहरू जी का स्वागत भी इसी तरह किया गया था। बल्कि नेहरू जी और इंदिरा जी जैसा फेम अब तक किसी भी नेता को नहीं मिला।

थरूर ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि हमें मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। हमें पाकिस्तान से बात करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर वे एक हाथ में बंदूक और दूसरे में बम रखते हैं, तो हम उनसे बात नहीं कर सकते। इस मसले पर कांग्रेस और बीजेपी का रुख एक ही है। कश्मीर पर तीसरे पक्ष की कोई आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button