ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
खेल

दक्षिण अफ्रीका खराब स्थिति में, आत्मनिरीक्षण करना होगा: अमला

साउथम्पटन: सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि विश्व कप में लगातार तीसरी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में नहीं है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें इससे पहले शुरूआती दो मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश से पराजय मिली।
अमला ने  कहा, ‘हम बहुत खराब स्थिति में हैं। हमने काफी औसत क्रिकेट खेला और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर चीजें बदलनी होंगी।’ दक्षिण अफ्रीका को 10 जून को वेस्टइंडीज से भिड़ना है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी निराश हैं लेकिन अगले मैच से पहले हमारे पास पांच दिन हैं। खिलाड़ियों को आत्मनिरीक्षण करने के लिये कुछ समय मिल जाऐगा।’ अमला ने कहा कि प्रेरणा की कमी नहीं है और वे अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रेरणा की कोई कमी है। जब आप एक या दो या तीन मैच गंवा देते हो तो आपकी भाव भंगिमा बदल जाती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज (बुधवार) हमारी भाव भंगिमा में कोई कमी थी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button