ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
खेल

तीसरी हार के बाद डिविलियर्स का खुलासा, वापसी करना चाहते थे लेकिन प्रबंधन नहीं माना

जोहानिसबर्ग : एबी डिविलियर्स विश्व कप के लिए संन्यास से वापसी करना चाहते थे लेकिन इस महासमर में खेलने वाली टीम की घोषणा की पूर्व संध्या पर दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने उनकी यह पेशकश ठुकरा दी थी। दक्षिण अफ्रीका की तीसरी हार के बाद मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक डिविलियर्स ने मई में विश्व कप की टीम चुने जाने से 24 घंटे पहले खेलने की इच्छा प्रगट की थी।

टीम ने तीन मैच गंवा दिए जिसमें एक बांग्लादेश के खिलाफ था। बुधवार को भारत से मिली 6 विकेट की हार से स्थिति और खराब हो गई और तेज गेंदबाज डेल स्टेन के कंधे की चोट के कारण बाहर होने से भी टीम कमजोर हुई थी। डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के समन्वयक लिंडा जोंडी से संपर्क करके अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी की अपनी इच्छा व्यक्त की लेकिन इन तीनों ने इसका समर्थन नहीं किया।

रिपोर्ट के अनुसार इन सभी का मानना था कि डिविलियर्स की वापसी उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगी जो उनकी अनुपस्थिति में खेल रहे थे जैसे रासी वान डर डुसन। डिविलियर्स ने विश्व कप से एक साल पहले संन्यास लिया था जिससे वह टीम चयन के मानदंड को पूरा नहीं कर सकते थे जिसमें घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button