ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

पदयात्रा नहीं, प्रायश्चित यात्रा निकालकर छत्‍तीसगढ़वासियों से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस की 14 नवंबर से प्रस्तावित जनजागरण अभियान पदयात्रा को लेकर निशाना साधते हुए इसे कांग्रेस और प्रदेश सरकार का एक और राजनीतिक पाखंड बताया है।
प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वादाखिलाफी, धोखाधड़ी, छल-कपटपूर्ण राजनीतिक और किसान विरोधी चरित्र का प्रदर्शन कर रही कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आदिवासी प्रताड़ित हो रहे हैं। पुलिस की गोलियों से भूने जा रहे हैं। जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं
छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के हर कोने में हत्या, बलात्कार, डकैती समेत तमाम अपराधों का तांडव चल रहा है। शराब व नशे का गोरखधंधा प्रदेश को तबाही के कगार पर ला चुका है। प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार की कार्यप्रणाली से कराह रहा है।
श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे हालात में भी बजाय शर्म महसूस करने के कांग्रेस प्रदेश में पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा करके कांग्रेस ने प्रदेश को खूब छला है। अब तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार को प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए।
कृषि अधिकारियों की बैठक आज 11 नवंबर को
कृषि उत्पादन आयुक्त डा. कमलप्रीत सिंह गुरुवार को राज्य के कृषि अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक लेंगे। इसमें ग्रीष्मकालीन धान के पारंपरिक रकबे में अन्य लाभकारी वैकल्पिक फसल लेने की कार्ययोजना, उतेरा फसलों की खेती की प्रगति और बीज उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय संयुक्त संचालक कृषि सहित सभी जिलों के उपसंचालक कृषि और उप संचालक, सहायक संचालक उद्यानिकी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button