ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन क्लब ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, जमकर हो रही है वायरल

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हमेशा अपने शानदार लुक और बड़े पर्दे पर अभिनय से प्रभावित किया है। ऐश्वर्या के सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। उनके नाम पर समर्पित कई फैन क्लब हैं, जो उनकी दुर्लभ और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और इसमें वह बहुत सुंदर लग रही है।
इस तस्वीर में हम उनको अपनी मिलियन-डॉलर स्माइल के साथ देख सकते हैं। इस फोटो में ऐश्वर्या ने एक सफेद ड्रेस पहन रखी हैंl उनके बाल पीछे की तरफ बंधे हुए थे। उन्होंने कम से कम मेकअप कर रखा हैं।
उनका परफेक्ट आई मेकअप और ब्राउन लिप कलर उनके लुक को पूरा कर रहा हैंl ऐश्वर्या इस फोटो में बहुत खूबसूरत लग रही है। काम के मोर्चे पर ऐश्वर्या को आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘फन्ने खां’ में देखा गया था। वह अगली बार मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देगी जहां वह कथित तौर पर एक नेगेटिव भूमिका निभाएंगी। इसमें विक्रम, कार्थी, जयम रवि, विक्रम प्रभु और अदिति राव हैदरी भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्द हैंl वह कांस फिल्म फेस्टिवल में भी जाती है और रेड कारपेट पर उनके लुक की खूब चर्चा भी होती हैंl ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की हैंl दोनों को एक बेटी आराध्या बच्चन भी हैंl अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैंl अभिषेक बच्चन हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की प्रोड्यूस की हुई फिल्म बॉब बिस्वास में भी काम कर रहे हैंl
अभिषेक बच्चन ने फिल्मों के अलावा कई और चीजों में अपना हाथ आजमाया हैंl वह कबड्डी और फुटबाल जैसी टीमों के मालिक भी हैं और कई स्पोर्ट्स में दिलचस्पी भी रखते हैl अभिषेक बच्चन क्रिकेट मैच भी देखते नजर आते हैंl






