ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

अपनी फोटोज़ से एक्टर्स का स्टारडम बनाने वाले पैपराजी की मदद के लिए आगे आए रितिक रोशन

नई दिल्ली। Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत भी कोविड-19 के खिलाफ़ जंग लड़ रहा है। इस जंग में सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं, जो इस हालात से काफी प्रभावित है। डेली वेज वर्कर्स और बेघर लोगों के बाद अब रितिक रोशन ने पैपराजी की मदद की है।

स्टार्स की फोटो खींचने वाले ये प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी इस वक्त काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर रितिक रोशन लोअर मीडिल क्लास से आने वाले पैपराजी की मदद करेंगे। इस बात की जानकारी फोटग्राफर विरल भायानी ने दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रितिक रोशन को शुक्रिया भी कहा है।

विरल ने लिखा, ‘पूरी दुनिया में इस वक्त संकट है। यहां पहले से ही मंदी का मुद्दा है। ऐसे में सैलरी मे कौटती हो रही थीं। नौकरियों का दांव पर थीं और मीडिया हाउसेस बंद हो रहे थे। अब इस वायरस ने हम सबको तबाह कर दिया है। मेरे पास एक बड़ी टीम हैं, जो ग्राउंड पर जाकर सेलेब्स की फोटो खिचती हैं। मेरी एक मात्र आय का साधन बंद हो गया है।  इससे परिवार को पालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं और साथ ही साथ उन्होंने 15 परिवारों को भी, जो मेरी तस्वीरों के सब्सक्रिप्शन और इंस्टाग्राम पोस्ट से पैदा होने वाली आय पर निर्भर थे। ऐसे बुरे दौर में एक्टर रितिक रोशन सामने आए और  मध्यमवर्गी परिवारों से आने वाले पैपराजी की मदद की।’

विरल ने आगे बताया कि कई एक्टर्स आगे आकर फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। लेकिन इस पैपराजी किसी भी एसोसिएशन से नहीं जुड़े हुए हैं। इसलिए इसका फायदा उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संकट के समय में मदद के लिए मैं रितिक रोशन का आभारी हूं। कई और एक्टर भी फ़िल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन अभी तक हम किसी भी फ़िल्म एसोसिएशन या यूनियन से नहीं जुड़े हैं। इसलिए दूसरे एक्टर्स जिन्होंने आगे आकर मदद की घोषणा की, उसका फायदा हम नहीं मिल सका।’

गौरतलब है कि तीन बड़े एसोसिएशन मिलकर डेली वेज वर्कर्स के लिए काम कर रहे हैं। सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, करण जौहर, रितिक रोशन, तापसी पन्नू और राजकुमार राव समेत कई ऐसे एक्टर हैं, जो इनके जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button