ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
मनोरंजन

शाहरुख के 25,000 PPE किट बांटने के बाद पत्नी गौरी ने बांटे 95 हज़ार फूड पैकेट, लिखा- ‘ये तो शुरुआत है’

नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11 हज़ार के पार पहुंच गई है। वहीं इस महामारी की वजह से 344 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी के मद्देनज़र देश में लॉकडाउन की मियाद 3 मई तक बढ़ा दी गई है। इस महामारी को फैलने से रोकना और गरीबों को भूखा न रहने देना सरकार के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है।

सरकार की इस चुनौती में उनका साथ देने के लिए तमाम सेलेब्स आगे आए हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, करीना कपूर-सैफ अली समेत कई सेलेब्स ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अच्छी खासी रकम दान की है। इसके अलावा भी कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो गरीबों को खाना भी पहुंचा रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने महाराष्ट्र सरकार को पीपीई किट दान में दिए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि शाहरुख खान ने 25000 पीपीई किट दान में दिए हैं और उनका शुक्रिया कहा।

शाहरुख के बाद उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें 95 हज़ार खाने के पैकेट बांटने की बात लिखी है। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक मैप नजर आ रहा है। इसके साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा, ‘मीर फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई के 95 हज़ार गरीबों के खाना बांटा गया। ये तो सिर्फ शुरुआत है।

आपको बता देंं कि इससे पहले शाहरुख खान कई सरकारी फंड और संगठनों को आर्थिक मदद करने की घोषणा कर चुके हैं। इतना ही नहीं आर्थिक मदद करने के साथ ही शाहरुख खान ने मुंबई स्थित अपना चार मंजिला ऑफिस भी बीएमसी को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया है। इस स्थान पर क्वारंटाइन किए जाने वाले लोगों को रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button