ब्रेकिंग
Shukra Pradosh Vrat Puja Vidhi: शिव-पार्वती की कृपा पाने का खास दिन, इन अचूक उपायों से मिलेगी सुख-सम... Piles vs Colon Cancer: बवासीर समझकर न करें इग्नोर, मल में खून आना हो सकता है 'कोलन कैंसर', जानें लक्... Mumbai Crime News: बांद्रा में झाड़ियों के बीच मिला बिजनौर की रुखसाना का शव, प्रेमी की पहली पत्नी पर... Miracle in Telangana: मौत के मुंह से लौटी महिला, पुलिस और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू से टला बड़ा हादस... Sleeper Vande Bharat: यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, वाराणसी से नई दिल्ली का सफर होगा आसान Greater Noida Suicide Case: मोबाइल के लिए पिता की डांट से आहत छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सोसायटी मे... Shiva Sharma Death Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत अर्जी ख... Bihar MLC Election: विधान परिषद चुनाव के बीच अपने समर्थक की गिरफ्तारी पर भड़के अनंत सिंह, JDU पर बोल... Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की उठी मांग Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल
देश

राष्ट्रीय सीनियर कायाकिंग एंड कैनोइंग चैंपियनशिप में छत्‍तीसगढ़ के नाम तीन पदक

रायपुर। 31वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में किया गया। इसमें प्रदेश की कौशल नंदिनी ठाकुर ने तीन पदक अपने नाम किए। एक रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं।
    • – प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया
पदक विजेता खिलाड़ियों को बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने खिलाड़ी और कोच को शुभकामनाएं दी। साथ ही 11 हजार रुपये पदक विजेता कौशल नंदिनी ठाकुर को, 5100 अशोक साहू कोच व 5100 शिवांगी ठाकुर को देकर पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन करके पदक विजेता खिलाड़ी और कोच को मिलवाने के लिए ले जाएंगे। रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, अभिजीत मिश्रा सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, प्रशांत सिंह रघुवंशी सह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट दिसंबर में
इस साल सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-12 दिसंबर पहले हफ्ते में आयोजित कर रहा है। इसका आयोजन हीरा ग्रुप स्पोटर्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हीरा ग्रुप स्पोर्टस ग्राउंड,राम वाटिका के सामने, ऊर्जा पार्क के पास वीआइपी रोड में होगा।
इसमें कुल 32 टीमें भाग लेंगी।कोविड के कारण वर्ष 2020-21 के दौरान इसका आयोजन नहीं हो सका। यह टूर्नामेंट लाकआउट आधार पर होगा। इसमें लगी मैच 12 ओवर के होंगे और प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मैच 15 ओवर के होंगे।इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच 20 ओवर के होंगे।

Related Articles

Back to top button