ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
विदेश

मलीहा लोधी पर पाकिस्तान का पकड़ा गया झूठ, तो इमरान सरकार को देनी पड़ी सफाई

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र(यूएन) में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी की बर्खास्तगी से जुड़ी ख़बर आने के बाद से ही पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस मामले पर पाकिस्तान सरकार की इतनी बेइज्जती हुई कि उन्हें अब इस मामले पर सफाई देनी पड़ी है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने साफ किया है कि मलीहा लोधी को उनके पद से नहीं हटाया गया है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक जानकारी आई थी कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे ही संबोधित करने के बाद पाकिस्तान लौटे तो उन्होंने मलीहा लोधी को उनके पद से हटा दिया। जिसके बाद अब इस मामले पर पाकिस्तान की ओर से सफाई दी गई है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि पिछले दिनों एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि  संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी को उनके पद से हटा दिया गया थाष इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि मलीहा लोधी को किसी भी कारण से उनके पद से हटा दिया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह बात कही।

न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश कार्यालय ने मलीहा लोधी की यूएन में नई नियुक्ति के पीछे के कारणों को बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उनके बारे में जो कहा था, उसे दोहराते हुए फैजल ने मलीहा लोधी की सराहना की।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और जैसा कि विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा है, उन्होंने पाकिस्तान को भेद और प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाएं दीं और कौशल और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री(इमरान खान) की सफल UNGA यात्रा का आयोजन किया।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मुनीर अकरम लोधी की जगह संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के नए स्थायी प्रतिनिधि के रूप में आए।अकरम जो पहले 2002 से 2008 तक एक ही पद पर काम कर चुके हैं, अब संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क मुख्यालय में तैनात रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button