ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

पीएम मोदी और शेख हसीना की हुई मुलाकात, इन अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

नई दिल्लीः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। आज शेख हसीना ने पीएम माेदी के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की हैं। इस दौरान दाेनाें नेताओं ने 7 समझौतों और 3 परियोजनाओं पर भी हस्ताक्षर किए हैं। जानकारी के अनुसार, शेख हसीना तीस्ता जल बंटवारा और रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भी भारत से बात करेंगी। बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और संबंधों को बढ़ाने पर जोर होगा।

ANI

@ANI

Prime Minister of Bangladesh, Sheikh Hasina meets Prime Minister Narendra Modi in Delhi.

View image on TwitterView image on Twitter
74 people are talking about this
शेख हसीना ने पीएम माेदी काे मिलने से पहले की जयशंकर से मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से पीएम माेदी से पहले मुलाकात की हैं। दोनों पक्षों के यहां हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद कनेक्टिविटी, क्षमता-निर्माण और संस्कृति के क्षेत्रों में 6 से 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की संभावना जताई थीं। यह वार्ता व्यापार और संपर्क, विकास सहयोग और दोनों देशों की जनता को जोड़ने, संस्कृति और आपसी हित के अन्य मुद्दों के इर्द-गिर्द होगी। दोनों पक्षों को बांग्लादेश से भारत के उत्तर-पूर्व में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति के लिए एक और समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। ओमेरा पेट्रोलियम और बिक्जिम्को एलपीजी रसोई गैस का निर्यात देश की सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन (आईओसी) को करेंगे, जो उपभोक्ताओं को बेचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button