ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली 1260 किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह पहली बार है जब लोक निर्माण विभाग द्वारा इतने बड़े पैमाने पर गड्ढा मुक्त करने के लिए सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा।

उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली सरकार के आधीन पीडब्ल्यूडी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान आज से शुरू। 50 विधायक आज 25-25 किलोमीटर सड़क का निरिक्षण करेंगे, जिसमें हर विधायक के साथ एक इंजीनियर भी होगा।उन्होंने बताया कि बारिश से सड़कों पर जो असर होता है, उससे किसी को असुविधा न हो, इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐप के जरिए गड्ढे या अन्य खराबी की फोटो और लोकेशन रिकॉर्ड होगी और हर खराबी को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।केजरीवाल ने मंगलवार को सड़कों पर गड्ढों का पता लगाने के लिए पांच अक्टूबर से अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button