ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

CM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

अजमेर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमेल के जरिये दो बार जान से मारने की धमकी देने के मामले के आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने अजमेर पहुंचकर स्थानीय सिविल लाईन थाना पुलिस से आरोपी के निवास की जानकारी हासिल कर लोहाखान स्थित आरोपी के निवास से उसे दबोच लिया। आरोपी अजमेर निवासी मनीष सारस्वत (36) है।

वह इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. डिग्री धारक पढ़ा लिखा युवक है, लेकिन उसने केजरीवाल को धमकी क्यों दी, इसका पता उससे पूछताछ में ही लग पायेगा। पुलिस ने उसका लैपटॉप भी जब्त किया है जिसके जरिये धमकी की बात सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button