ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

धारदार भाषण से इंटरनेट स्टार बनीं कांस्टेबल खुशबू चौहान, CRPF ने दी यह हिदायत

नई दिल्ली: अपने जोशीले भाषण से सोशल मीडिया पर स्टार बनी महिला कांस्टेबल खुशबू चौहान को सीआरपीएफ ने खास हिदायत और सलाह दी है। जहां कांस्टेबल खुशबू के भाषण की इन दिनों जमकार तारीफ हो रही है वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बयान जारी कर उनको बोलने में संयम बरतने की हिदायत भी दी है। हालांकि सीआरपीएफ ने खुशबू के जोश की तारीफ की है। सीआरपीएफ ने बयान जारी करके कहा कि हमारी एक महिला कांस्टेबल का भाषण काफी वायरल हो रहा और कुछ लोग उनकी प्रशंसा और निंदा भी कर रहे हैं।

See Tarak Dom’s other Tweets
सीआरपीएफ ने कहा कि भाषण एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिया गया था और इसमें कुछ भी बुरा मानने लायक नहीं है, हम CRPF में मानवाधिकारों का बिना शर्त सम्मान करते हैं और उन्हें इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलने के लिए कहा गया और उन्होंने भाषण दिया। सीआरपीएफ ने कहा कि हालांकि कुछ बातें महिला कांस्टेबल को नहीं कहनी चाहिए थीं जो वो उस दिन कर गईं।

सीआरपीएफ ने कहा कि हमने उनको उचित सलाह दी है कि कुछ बातों पर संयम रखें। बता दें कि खुशबू ने कहा था कि जब सीमा पर जवान शहीद होता है तो कोई मानवाधिकार की दुहाई नहीं देता लेकिन जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगते हैं तो सब उनके साथ खड़े हो जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा तो मेरी बात सुन लो- जिस घर से अफजल निकलेगा उस घर में घुसकर मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे जिस कोख से अफजल निकलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button