ब्रेकिंग
चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट
खेल

Spanish League : हैजार्ड ने रियल मेड्रिड के लिए पहला गोल किया

मेड्रिड : ईडन हैजार्ड के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रियल मेड्रिड ने यहां स्पेनिश लीग के आठवें दौर के मैच में ग्रनाडा को 4-2 से हरा दिया। मेजबान टीम के लिए इस मुकाबले में हैजार्ड ने एक गोल करने के साथ एक असिस्ट भी दिया। रियल में शामिल होने के बाद से हैजार्ड का क्लब के लिए पहला गोल है। वह 2019-20 सीजन की शुरुआत से पहले क्लब में शामिल हुए थे। इस सीजन रियल की लीग में यह पांचवीं जीत है। मेजबान टीम 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है जबकि ग्रनाडा 14 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। रियल ने अपने घरेलू मैदान पर मैच के शुरुआत से ही मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा।

दूसरे मिनट में ही स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ के इंजुरी टाइम में हैजार्ड ने बेहतरीन गोल करके रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया। रियल ने दूसरे हाफ में भी आक्रामक खेल दिखाया। 61वें मिनट में लूका मॉड्रिक ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। आठ मिनट बाद मेहमान टीम को पेनाल्टी मिली और डर्विन माचिस ने अपनी टीम के लिए गोल दागा। 77वें मिनट में मेहमान टीम के लिए दूसरा गोल कोटिन्हो दुआर्ते ने किया।रियल के लिए दूसरे हाफ के लिए इंजुरी टाइम में गोल करके जेम्स रॉड्रगेज ने मेहमान टीम के वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button