ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
खेल

IND vs SA, 1st test : महाष्टमी पर शमी-जडेजा का कमाल, भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से रौंदा

विशाखापट्टनम : टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 203 रनों से जीत लिया है। अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 9 विकेटों की जरूरत थी। गेंदबाजों की आंधी की बदौलत भारत ने लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका को धवस्त कर दिया। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा।

ICC

@ICC

Shami takes the final wicket – his fifth of the innings – and closes out a big win for India. That’s 40 more ICC World Test Championship points in their kitty! SCORECARD 👇http://bit.ly/IndvsSA4 

View image on Twitter
217 people are talking about this
दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई और उसे 203 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए डेन पिएड्ट 107 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 56 और सेनुरान मुतुसामी 108 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 49 रनों का योगदान दिया। मेहमान के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए। भारत की ओर से शमी ने पांच जबकि जडेजा ने चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button