Breaking
कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम इस फैसले से शेयरों में फिर आई गिरावट, अडानी को लगा एक और झटका कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल

आगरा के मेडिकल कॉलेज में आग, बेसमेंट में धुंआ देखकर मरीजों में अफरा-तफरी

आगरा  यूपी के आगरा में मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के बेसमेंट में धुंआ देखकर मरीज और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि आग की घटना से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सभी को सुरक्षित अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में एंबुलेस के जरिए शिफ्ट कर दिया गया है। उधर आग की खबर पाकर दमकल की गाड़ी और डीएम समेत कई बड़े आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर आगरा के मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट में भरे कूड़े में आग लग गई थी, जिसका धुंआ बिल्डिंग में फैल गया था। धुंआ आठ मंजिला इमारत के पांचवे और छठे फ्लोर पर पहुंच गया था। छठे फ्लोर पर करीब 30 से 35 मरीज थे। अस्पताल के एक फ्लोर पर धुंआ देखकर भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों में भगदड़ सी मच गई। सभी तीमारदार अपने-अपने मरीजों को बचाने के लिए उन्हें अस्पताल के वार्ड से निकालने के लिए इधर-उधर दौड़ भाग करने लगे।

इधर अस्पताल स्टाफ भी उन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए।  इसके बाद एंबुलेंस के जरिए मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब 210 मरीजों को मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया है। इधर किसी ने मेडिकल कॉलेज में आग की खबर दमकल को दे दी। दमकल की गाड़ियों भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। आग की सूचना पर डीएम समेत कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें     |     हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम     |     कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     इस फैसले से शेयरों में फिर आई गिरावट, अडानी को लगा एक और झटका     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201