ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा में बदलाव, अब साए की तरह साथ रहेंगे अधिकारी

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने गांधी परिवार को मिली स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नए दिशा-निर्देश के मुताबिक गांधी परिवार के किसी भी सदस्‍य के विदेश यात्रा पर जाने के दौरान पूरे समय उनके लिए एसपीजी सुरक्षा अनिवार्य रहेगी। सरकार ने कहा कि अगर वे लोग एसपीजी को साथ लेकर नहीं जाते हैं तो उनकी यात्रा को रद्द भी किया जा सकता है। बता दें कि मौजूदा समय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा मिली है।

बता दें कि अब तक एसपीजी सुरक्षाकर्मी पहले विदेशी डेस्टिनेशन तक ही गांधी परिवार के साथ जाते थे, इसके बाद गांधी परिवार के सदस्‍य अपनी निजता का हवाला देकर सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भारत भेज देते थे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के भी विदेश दौरे पर जाने की खबर है। पहले बताया जा रहा था कि वह बैंकॉक गए हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि वे कंबोडिया गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button