ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

दशहरा उत्सव में पहुंचे BSP विधायक ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

बेंगलुरु। देशभर में दशहरे की धूम मची है। इस मौके पर देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। ऐसे में कर्नाटक के चामराजनगर जिले के कोलेगल में जर्मिन में भी दशहरा कार्यक्रम की का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कर्नाटक के इकलौते बीएसपी विधायक एन.महेश अपने साथियों के साथ जमकर डांस किया। विधायक के डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक पजामे में नजर आए।

सहयोगी ने भी किया जमकर डांस

अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों से घिरे बसपा विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक ढोल की थाप पर नृत्य किया। सभी काफी खुश नजर आए। कर्नाटक का दशहरा उत्सव देश के सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जो हर साल आयोजित किया गया है। दशहरा जिसे नवरात्रि और विजयादशमी के नाम से जाना जाता है, जो सभी 9 दिन तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव के अंत के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी मैसूर आज दशहरा के अवसर पर अपनी पारंपरिक ‘जंबो सावरी’ (हाथी) जुलूस प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। हाथी के भव्य जुलूस को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो मैसूरु पैलेस के सामने नंदिद्वाजा पूजा करने के लिए तैयार हैं।

देशभर में मनाया जा रहा दशहरा

मंगलवार को देश भर में दशहरा मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button