ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
विदेश

ब्‍लैक लिस्‍ट होने के डर से बिलबिलाया पाकिस्‍तान, कुरैशी बोले- भारत कर रहा ‘खेल’

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों में FATF द्वारा मुल्‍क को ब्‍लैक लिस्‍ट किए जाने का डर सताने लगा है। यही वजह है कि वे इसके पीछे भारत की साजिश बताने लगे हैं। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत उनके मुल्‍क को FATF द्वारा Blacklist कराए जाने की कोशिशों में लगा हुआ है। एक इंटरव्‍यू में कुरैशी ने कहा कि FATF में भारत पाकिस्‍तान का विरोध करता रहा है। पाकिस्‍तान को काली सूची में डाला जाए इसको लेकर भारत के इरादों के बारे में कोई शंका नहीं है।

दरअसल, दुनियाभर में टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह (Asia Pacific Group, APG) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों हाफिज सईद, मसूर अजहर और लश्‍कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा एवं एफआईएफ जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और न‍िर्णायक कार्रवाई नहीं की है। यह रिपोर्ट 13 से 18 अक्‍टूबर के बीच होने वाली एफएटीएफ की उस बैठक से ठीक पहले जारी हुई है, जिसमें आतंकी संगठनों की फंडिंग के मसले पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

माना जा रहा है कि उक्‍त बैठक में FATF पाकिस्‍तान को Blacklist भी कर सकता है या तो उसे ग्रे लिस्ट में बरकरार भी रख सकता है। ऐसा होने से पाकिस्‍तान की चरमराती अर्थव्‍यवस्‍था और गर्त में चली जाएगी। विश्‍व संस्‍थाएं पाकिस्‍तान को डाउनग्रेड करेंगी जिससे उसे विदेशी कर्ज और निवेश लाने में और गंभीर समस्‍या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, कुरैशी ने दावा किया कि पाकिस्‍तान द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ उठाए गए कदमों से दुनिया के दूसरे मुल्‍क संतुष्‍ट हैं। पाकिस्‍तान ने एफएटीएफ के निर्देशों का पालन करने की इमानदार कोशिश की है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उम्‍मीद है कि हम एफएटीएफ को संतुष्‍ट करने में सफल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button