ब्रेकिंग
फाइटर पायलट, 4000 घंटे उड़ान का अनुभव… मनीष खन्ना ने संभाला दक्षिणी वायुसेना का कमान 10 साल में 8 लाख करोड़ से ज्यादा… शाह ने बताया केंद्र ने बंगाल को कितना पैसा दिया भारत स्वभाव से हिंदू राष्ट्र है, ये परम सत्य है… बाबा रामदेव का बड़ा बयान मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़,... 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे… कोलकाता में अमित शाह ने भरी हुंकार फ्लैट से आ रही थी बदबू, पड़ोसी के कॉल पर पहुंची पुलिस… अंदर फंदे से लटक रहे थे भाई-बहन के शव कल कहा था कुछ और आज हजारों लोगों के सर से छत छीन ली… CM रेखा गुप्ता पर बरसी AAP जून के महीने में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश; जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौ... ‘चाहे प्राण क्यों न निकल जाए, मैं बांग्लादेश…’ धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी देश को लेकर किया बड़ा ऐला... कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...
देश

इस बार राज्यसभा में नजर नहीं आएंगे मनमोहन सिंह!

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के सामने कई संकट खड़े हो गए हैं। जहां एक तरफ राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का मन मना लिया है वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बार राज्यसभा में नजर नहीं आएंगे। मनमोहन सिंह का असम से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल भी जून में खत्म हो जाएगा। मनमोहन सिंह जैसे नेता जिनको आर्थिक नीति पर विशेषज्ञता हासिल है, का संसद में न रहना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। असम विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की जो संख्या है उस हिसाब से मनमोहन सिंह की सीट नहीं बचाई जा सकती है। राज्यसभा का चुनाव 7 जून को है। मनमोहन सिंह के अलावा असम से ही एक और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एस कुजूर भी 14 जून को रिटायर हो रहे हैं, इनकी सीट भी बीजेपी के खाते में जाना तय है।

इन संकटों से जूझ रही कांग्रेस

  • कांग्रेस के लिए जो सबसे बड़ा संकट उसके सामने आकर खड़ा हुआ है वो यह कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं और उन्होंने एक महीने तक नया विकल्प ढूंढने को कहा है।
  • इसी बीच मध्य प्रदेश और कर्नाटक की राज्य सरकारों पर संकट मंडरा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के नेता केएन रजन्ना का कहना है कि पीएम मोदी के शपथ लेते ही राज्य सरकार गिर जाएगी।
  • मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रही बीएसपी की विधायक का आरोप है कि भाजपा उन्हें अपनी तरफ आने के लिए 50 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है।
  • कांग्रेस के सामने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव भी खड़े हैं। ऐसे में जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष होगा उशके लिए इन राज्यों में नई जान फूंकने दारोमदार होगा।
  • वहीं एक और जो संकट कांग्रेस के सामने है वो यह कि अगले साल तक भाजपा राज्यसभा में भी पूर्ण बहुमत पा लेगी इसके बाद उसको अपने एजेंडे को लागू करने में रोकना आसान नहीं होगा। फिलहाल ज्यसभा में एनडीए के पास 102 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन संप्रग के पास 66 और दोनों गठबंनों से बाहर की पार्टियों के पास 66 सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button