ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

राजस्थान के धौलपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग डूबे

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोग डूब गए। यह हादसा पारबती नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा दीहोली इलाके में महंदपुरा गांव के पास भूरा घाट पर हुआ। दरअसल, दोपहर करीब दो बजे महंदपुरा गांव के कुछ लोग चंबल नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दो युवक नदी में नहाने चले गए और तेज बहाव में बह गए। फिर इनको बचाने के लिए कई युवक नदी में उतर गए। लेकिन वे सभी तेज बहाव में बह गए।

धौलपुर के जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल ने कहा कि घटना के दौरान दस लोग डूब गए हैं। हम सात शव बरामद करने में सफल रहे हैं। खोज अभियान रात के लिए रोक दिया गया है और हम बुधवार को अपनी खोज फिर से शुरू करेंगे। जायसवाल ने आगे बताया कि परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लड़के को बचाने को कूदे लोग डूबे

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा, ‘विसर्जन के दौरान, एक लड़का नहाने के लिए नदी में कूद गया और वह डूबने लगा। अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए और वे भी डूब गए।’ स्थानीय गोताखोरों और एक टीम राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को जिला प्रशासन द्वारा सहायता के लिए बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button