ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

अपने दिलकश अंदाज में भूमि पेडनेकर ने दिल्ली के लव कुश रामलीला में पहुंच लगाए चार-चांद

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जो अपने दमदार अभिनय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। इन दिनों अपनी फिल्म सांड की आंख को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि, उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज होने को तैयार है। फिल्म मेकर्स के साथ-साथ फिल्म स्टारकास्ट भी इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच भूमि पेडनेकर विजयदशमी के दिन फिल्म का प्रमोशन करने लव कुश रामलीला दिल्ली के लाल किला पहुंची।

दरअसल कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर अकाउंट से भूमि पेडनेकर की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर लव कुश रामलीला दिल्ली के लाल किला की है। जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म सांड की आंख को प्रमोट करने के लिए पहुंची। भूमि के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। उन्होंने नीले कलर का सूट सलवार पहना हुआ है। वह कानों में बड़े झुमके पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही भूमि हाथ जोड़कर फिल्म की सफलकता के लिए प्रार्थना भी करती दिखाई दे रही है।

Komal Nahta

@KomalNahta

Bullseye! @bhumipednekar promotes in style at the famous Luv Kush Ramleela at Delhi’s Red Fort

View image on Twitter
15 people are talking about this
‘सांड की आंख’ फिल्म यूपी की शार्पशूटर चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर की जीवनी पर आधारित है। वो उत्तर प्रदेश बागपत जिला के जौहरी गांव की रहने वाली हैं। इन्हें पूरे देश में शूटर दादी’ के नाम से जाना जाता है। इन्होंने निशानेबाजी में कई मैडल जीते हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म में तापसी और भूमि के अलावा प्रकाश झा और विक्की कादियान भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज की जाएगी।

बता दे फिल्म के कई गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सभी तापसी और भूमि के एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। दीवाली पर सांड की आंख में भूमि का धमाकेदार अंदाज देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button