ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
विदेश

ताइवान ने एशिया की पहले सामूहिक समलैंगगिक विवाह का जश्न मनाया

ताइपे: समलैंगिक विवाह की मंजूरी पाने वाले एशिया के पहले देश ताइवान की राजधानी तइपे में 24 मई को लगभग 20 समलैंगिक जोड़ों ने घरेलू पंजीकरण कार्यालय में आधिकारिक तौर पर अपनी शादी को पंजीकृत किया। पिछले ही हफ्ते ताइवान ने समलैंगिक विवाह को आधिकारिक रूप से मान्यता दी, जिसके बाद ऐसा करने वाला वह एशिया का पहला देश बन गया। यहां समलैंगिक जोड़ों के सामूहिक विवाह का बड़ा जश्न मनाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि पिछले 12 सालों से रिश्ते में एक साथ रह रहे दो समलैंगिक व्यक्ति ऐसी शादी करने वाले पहला जोड़ा बने। पहली बार जब ताइवान में समलैंगिक गौरव ध्वज फहराया गया था उस समय को याद करते हुए हसिओ हसुआन ने कहा, “ताइवान में समलैंगिक होना आसान नहीं रहा।

मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्तों, परिवार और मेरे साथी का पूरा समर्थन मिला।” उसने आगे कहा, “मैंने परेड के दौरान एक इंद्रधनुषी झंडा लहराया, लेकिन मैं अपने घर के रास्ते पर इसे ले जाने से बहुत डरता रहा था।”

56 वर्षीय लिपिन झी के लिए यह एक लंबा इंतजार रहा। वह पिछले 36 साल से अपने साथी के साथ हैं। एफे न्यूज के अनुसार, यू या-टिंग और हुआंग मेई-यू नाम का एक और समलैंगिक जोड़ा अपने विवाह को पंजीकृत कराने के बाद काफी खुश नजर आया।उन्होंने बताया कि यह एक लंबी चौड़ी कानूनी प्रक्रिया रही।

हुआंग ने कहा, “हमारी पहली शादी 2012 में हुई थी और आज हमारी दूसरी शादी हुई है। अब हमें न केवल भगवान का बल्कि अपने परिजनों और समाज के लोगों का भी आर्शीवाद मिला है.” पिछले शुक्रवार को ताइवान की संसद ने विरोध में 27 और पक्ष में 66 मतों को डाल कर इतिहास रचते हुए समलैंगिक विवाहों को कानूनी रूप से मान्यता देने का फैसला किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button