ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

खुर्शीद के बयान के बाद कांग्रेस की नेताओं को सलाह, अलग से टिप्पणी करने से बचें

नई दिल्ली: कांग्रेस बुधवार को अपने नेता सलमान खुर्शीद के खबरों में आए इस बयान से कन्नी काटते हुए दिखी कि ‘‘नेता के पद छोड़ जाने” के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद अभी तक आत्मनिरीक्षण नहीं किया है। कांग्रेस ने कहा कि लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए और भाजपा सरकार की विफलताओं को सामने लाने की दिशा में काम करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही है और सभी नेताओं को इस दिशा में अपनी ऊर्जा लगा देनी चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि सलमान खुर्शीद ने आपको उत्तर दे दिया है। आपको उत्तर उनसे ही मांगना चाहिए। जहां तक मेरा सवाल है, जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, हम हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हमें जहां से जो शक्ति मिल सकती है, उसके साथ काम कर रहे हैं।

लोगों को अलग से टिप्पणियां करने से बचना चाहिए और वास्तव में सरकार की नाकामियों को सामने लाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने कथित रूप से कहा था कि अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ‘‘पार्टी के नेता उसका साथ छोड़ गए” जिसके बाद अभी तक हार के कारणों का आकलन नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button