ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

RSS कार्यकर्ता की गर्भवती पत्‍नी और बच्‍चे सहित हत्‍या, भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में विजयादशमी के दिन आरएसएस कार्यकर्ता, उसके बेटे और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जियागंज इलाके में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बंधु गोपाल पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और उनके बेटे अंगन (8) का शव उन्हीं के घर से बरामद हुआ। बंधुप्रकाश पाल प्राइमरी स्कूल में टीचर थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। अधिकारी प्राथमिक जांच में प्रतीत होता है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने पाल के परिवार की सोमवार की रात हत्या कर दी।

PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा कि मन्दसौर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य युवराज सिंह की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी जाती है।मुर्शिदाबाद(बंगाल) में RSS के बंधु पाल के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाता है ..फिर भी सब चुप है ..क्यूं? क्या इनका क़सूर सिर्फ़ इतना है की इनका नाम पहलू खान या अख़लाक़ नहीं?

PunjabKesari

वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि यह क्या हो रहा है ‘दीदी’ आपके राज में। इससे बुरा और क्या हो सकता है। उन्होने कहा कि यह घटना बताती है कि तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button