ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

पाकिस्तान ने किया राजनाथ की ‘राफेल पूजा’ का समर्थन, कहा- कुछ भी गलत नहीं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की राफेल शस्त्र पूजा को लेकर कई लोगों ने निशाना साधा। वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने गुरुवार को ‘राफेल शस्त्र पूजा’ को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि ‘राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुसार है।’ गौरतलब है कि दशहरे के दिन जब फ्रांस में रक्षा मंत्री को राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जा रहा था, उस समय राजनाथ सिंह ने उसकी पूजा की थी। क्योंकि दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। जिसके बाद से ही विपक्ष ने उनपर निशाना साध रहा है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने गुरुवार को ट्वीट किया कि ‘राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं हैं क्योंकि यह धर्म के अनुसार है। कृपया, याद रखें… यह अकेली मशीन नहीं जो मायने रखती है असल में उस मशीन को संभालने वाले व्यक्ति की क्षमता, जुनून और संकल्प मायने रखता है। हमें हमारे शहीदों पर गर्व हैं।’ पाकिस्तान की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब दोनों दक्षिण एशियाई मुल्कों के बीच तनाव अपने चरम पर हैं। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे पर की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान में रोष का माहौल है।

राजनाथ सिंह ने आठ अक्तूबर को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोर्डोक्स में 36 फ्रांसीसी निर्मित राफेल लड़ाकू जेट में से पहला राफेल लड़ाकू जेट प्राप्त किया था और विजयादशमी के शुभ अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) की। उन्होंने राफेल विमान को ‘ओम’ से अलंकृत किया और उसपर फूलों, नारियल और नींबू को बुरी नजर से बचाने के लिए रख दिया। इस आयोजन के बाद, सिंह ने पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर और कांग्रेस पार्टी से भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा को ‘तमाशा’ बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button