ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

यूपी में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला, 13 IAS और 3 IPS बदले

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी सरकार ने 13 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इस फेरबदल में 5 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।  पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को बस्ती का डीएम नियुक्त किया गया है। जौनपुर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का भी तबादला किया गया है।बदायूं के डीएम दिनेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुमार प्रशांत को बदायूं का डीएम बनाया गया है।

बस्ती की डीएम माला श्रीवास्तव को उनके पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस का भी तबादला किया गया है। उन्हें  प्रोजेक्ट डायरेक्टर ग्रेटर शारदा क्षेत्र का विकास प्राधिकारी बनाया गया है।

गाजीपुर के डीएम बालाजी को हटाकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक का पद दिया गया। श्रावस्ती के डीएम ओमप्रकाश आर्य का तबादला करके गाजीपुर का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त वाणिज्यकर यीशु रूस्तगी श्रावस्ती को नया डीएम बनाया गया है। सूर्यमणि लालचंद को अपर आयुक्त वाणिज्यकर मुख्यालय में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

अपर खाद्य आयुक्त संतोष कुमार का तबादला करते हुए उन्हें लखनऊ का संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया। अनिल कुमार अपर आयुक्त खाद्य आयुक्त बनाया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अमृत त्रिपाठी का भी तबादला किया गया है, उन्हें विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button