ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

PMC खाताधारकों से बोले फडणवीस- प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

ठाणोः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों से कहा कि वह 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। ‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ (पीएमसी) में 4,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से लोगों के निकासी पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। इसके चलते बैंक के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठाणो से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर की चुनावी रैली में शामिल लोगों को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह बयान दिया। प्रभावित खाताधारकों ने फडणवीस के सामने अपना दुख जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात तो ध्यान से सुनी लेकिन कहा कि वह कोई आश्वासन नहीं दे सकते क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है।

फडणवीस ने कहा कि वह 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं और पीएमसी बैंक मामले से उन्हें अवगत कराने की उन्होंने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा, ‘21 अक्टूबर को चुनाव के बाद, हम मामले पर गौर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कीमत पर बैंक मुक्त हो सके। उसका अन्य कॉपरेटिव बैंक वाला हाल नहीं होगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button