ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

बैठक समाप्त कर मोदी दिल्ली तो जिनपिंग नेपाल हुए रवाना

चेन्नईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिनों तक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ‘नतीजाजनक’ अनौपचारिक बैठक करने के बाद शनिवार को पीएम मोदी दिल्ली और जिनपिंग नेपाल दौरे के लिए काठमांडू रवाना हो गए। पीएम मोदी और जिनपिंग को विदाई देने यहां अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल, मुख्य सचिव शंमुगम, पुलिस महानिदेशक जे के त्रिपाठी, पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन तथा अन्य नेता और अधिकारी मौजूद थे।

अनौपचारिक बैठक के बाद ताज कोवलम से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अंग्रेजी, तमिल एवं मंदारिन भाषाओं में कई ट्वीट कर दूसरी अनौपचारिक बैठक के वास्ते भारत आने के लिए जिनपिग को धन्यवाद दिया। साथ ही बैठक के लिए बेहतरीन इंतजाम करने के लिए उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और राज्य सरकार के प्रति आभार भी जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हमारे दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन की खातिर भारत आने के लिए धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘चेन्नई से भारत और चीन के बीच रिश्तों का एक नया अध्याय शुरु हो रहा है। इससे हमारे देश के लोगों और दुनिया को फायदा होगा।’

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, तमिलनाडु की मेरी बहनों और भाइयों को मेरी तरफ से विशेष धन्यवाद। हमेशा की तरह उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य उत्कृष्ट रहा। पीएम मोदी ने ममल्लापुरम में अनौपचारिक बैठक के सफल आयोजन के लिए तमिलनाडु सरकार को भी धन्यवाद दिया। यह हमेशा लोगों के बीच रहने के लिए एक खुशी है। उन्होंने खूबसूरत महाबलीपुरम में बैठक के दौरान समर्थन एवं आतिथ्य के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button