ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

अमेरिका के न्यूयॉर्क में फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन काउंटी के एक क्लब में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में चार लोग मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि डीन सेंट एन क्राउन हाइट्स के पास यूटिका एवे में स्थित सोशल क्लब ‘ट्रिपल ए एक्सेस’ में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली।
PunjabKesari
इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, चार लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें एक महिला शामिल है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है और तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच हो रही है और गोलीबारी के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 6 अक्टूबर को अमेरिका के कनसास शहर में स्थित बार में गोलीबारी की खबर सामने आई थी। यहां बार के भीतर गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो हुई थी। जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button