ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद, गांधीनगर पहुंचकर PM मोदी की मां से लिया आर्शीवाद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन से मुलाकात की। हीरा बा गांधीनगर के रायसन स्थित घर में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं जहां पहुंचकर राष्ट्रपति ने उनका आर्शीवाद लिया।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोविंद रायसन के पास कोबा गांव जाएंगे जहां वह महावीर जैन अराधना केंद्र, कोबा के आचार्य पद्मसागर सूरिजी से आशीर्वाद लेंगे। अराधना केंद्र के न्यासी श्रीपाल शाह ने बताया कि यहां पर एक जैन मंदिर, एक पुस्तकालय और एक संग्रहालय है।

संग्रहालय में पांडुलिपियों, प्राचीन मसौदों, लघु चित्रों, प्राचीन वस्तुओं और मूर्तियों समेत कई सामग्रियों का बड़ा संग्रह है। दरअसल राष्ट्रपति लंबे समय से संग्रहालय देखने के इच्छुक थे, इसलिए उन्हें आज आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button