ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

महाराष्ट्र में मोदी चाहिए या राहुल बाबा जनता करे फैसला: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एयर स्ट्राइक कराई, बालाकोट के आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए, सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया लेकिन राहुल गांधी कहते हैं की आप चोला ओढ़ कर खून की दलाली करते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि देश और महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी को 300 से अधिक सीटें दे दी और मोदी जी ने सांसद के पहले ही सत्र में 70 साल से देश की जनता के सीने में कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर जो कसक थी, उसे 5 अगस्त को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के सामने 2 विकल्प हैं एक ओर मोदी जी, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना खड़ी है, तो दूसरी ओर राहुल बाबा और शरद पवार जी हैं। इन दोनों के बीच में महाराष्ट्र की जनता को निर्णय लेना है।

शाह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मुद्रा योजना के अंतर्गत 4 लाख लोगों को लगभग  52 हजार करोड़ रूपये के लोन दिए गए। जन धन योजना के अंतर्गत 2.50 खाते खोले गए, 15 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई और 40 लाख गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button