ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...
देश

मंच से बोलते हुए आजम खां के छलके आंसू, बोले- 22 किलो वजन घट गया

रामपुरः सपा के कद्दावर नेता आजम खां का पत्नी तंजीन फातिमा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दर्द छलक पड़ा। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि खुशियों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि 22 किलो वजन घट गया।

आजम खान ने मंच से कहा, ‘जिंदगी का इतना लंबा सफर गुजारने के बाद तुम्हारा यह साथी 1 किलो वजन बढ़ाकर नहीं बल्कि 22 किलो वजन घटाकर आज तुम्हारे सामने खड़ा है। बस यही तो मिला आपसे संसद का चुनाव जीतने के बाद। वजन घटने की बात कहते हुए आजम खान ने कहा कि अभी तक भी लोकसभा चुनाव की जीत की कीमत अदा नहीं कर सका हूं। न जाने इस जीत की कीमत कितनी अदा करनी होगी।

आजम खान ने आगे कहा, ‘अगर 100 साल के बूढ़े दरख्त पर डकैती के 100 मुकदमों की तस्वीर का नोटिस चस्पा कर दोगे तो दरख्त सूख कर गिर जाएगा। भावुक स्पीच के बाद आजम खान ने कहा कि इस लड़ाई से पीछे तो नहीं हट सकते, मैदान छोड़कर भाग भी तो नहीं सकते।

बता दें कि आजम खान के सांसद बनने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हो गई, जिस पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है और आजम खान की पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। जिसके चलते आजम पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button