ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

अमित शाह का BJP सांसदों को फरमान-अपने क्षेत्र में लोगों के साथ मनाएं दिवाली, शेयर करें फोटो

नई दिल्लीः इस बार अगर भाजपा सांसद आपके साथ दिवाली मनाने आएं तो हैरान मत होइएगा दरअसल भाजपा सांसदों को ऊपर से ऑर्डर आया है कि वे इस बार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से दिवाली पर मिलें। इतना ही नहीं सांसदों को इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करनी होंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सांसदों को उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में दिवाली मनाने के साथ ही आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से अनिवार्य रूप से मुलाकात करने को कहा है।

शाह की तरफ से निर्देश आया है कि सांसद मुलाकात के दौरान आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के अनुभवों को सुनें और इसके बाद उनके साथ ली गईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करें। भाजपा सांसदों को नमो ऐप पर भी इन तस्वीरों को शेयर करना होगा। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ सांसद ने बताया कि उनको पार्टी के राज्य कार्यालय की तरफ से आदेश आया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के साथ दिवाली मनाएं और साथ ही आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से संपर्क साधा जाए।

इन लाभार्थियों का आयुष्मान भारत पर फीडबैक भी लेना होगा और अगर उनको कोई परेशानी आ रही है तो इसे दूर भी करना होगा। वरिष्ठ सांसद ने बताया कि हमें इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरों को नमो एप के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी करना है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button