ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

PMC बैंक: प्रदर्शन के बाद खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत, अकाउंट में जमा थे 90 लाख

मुंबईः पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक खाताधारक की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ओशिवारा के तारापोरेवाला गार्डन में रहने वाले संजय गुलाटी का पीएमसी बैंक में 90 लाख रुपए जमा हैं। संजय बैंक पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ कल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद जैसे ही वे घर पहुंचे तो उनको हार्ट अटैक आ गया। जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि पीएमसी बैंक में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय बैंक ने इस बैंक के ग्राहकों के लिए नकदी निकासी की सीमा तय करने के साथ ही कई तरह के अन्य प्रतिबंध लगाए हैं जिसके चलते ग्राहक परेशान हैं क्योंकि उनके इस बैंक लाखों पैसे जमा हैं।मृतक संजय के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। सोसायटी के सेक्रटरी ने बताया कि संजय और उनके पिता सीएल गुलाटी जेट एयरवेज में काम करते थे। पहले संजय की नौकरी गई, फिर उनकी बचत भी खत्म होती गई। उनके इस बैंक में 90 लाख रुपए जमा थे। रैली में भी संजय तनाव में नजर आ रहे थे। कई लोगों ने उनको रोते हुए, परेशान होते हुए देखा।

संजय कल दोपहर तकरीबन 3 बजकर 30 मिनट पर वापस लौटे और सो गए। 4 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने पत्नी से खाना देने को कहा। खाना खाते हुए वे बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button