ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
देश

स्वदेशी हथियारों के दम पर भविष्य की जंग जीतेगी सेना: बिपिन रावत

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने एक बार फिर दोहराया कि भविष्य में संभावित जंग से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्‍वास है कि अगली बार हम स्‍वदेशी हथियारों से लड़ेंगे और हमारी जीत होगी।

रावत ने भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) के एक कार्यक्रम को संबोधिते करते हुए कहा कि अब हमारी नज़र ऐसे सिस्टम पर है, जिनकी जरूरत भविष्य की जंग में होगी। हमने साइबर, अंतरिक्ष, लेजर, इलेक्‍ट्रॉनिक और रोबोटिक टेक्‍नोलॉजीज के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भी ध्‍यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि DRDO ने देश के लिए कई ऐसे काम किए हैं, जिनसे सेना को काफी फायदा पहुंचा है।

सेना प्रमुख ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम अगला लड़ाई जब भी लड़ेंगे, तो उसे जीतेंगे और ये जीत स्वदेशी हथियारों के दम पर होगी। बता दें कि पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम आजाद की जयंती पर  DRDO भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, भारतीय वायु सेना प्रमुख मार्शल आरकेएस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button