ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

PMC बैंक घोटाला: अब तक 2 खाताधारकों की मौत, शाह बोले- ग्राहकों को मिलेगा पूरा पैसा

मुंबईः घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक (पीएमसी) के दो खाताधारकों की मौत हो गई। खाताधारक 39 वर्षीय एक डॉक्टर ने यहां वरसोवा इलाके में अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को नहीं लगता कि इस आत्महत्या का संबंध पीएमसी बैंक के संकट और हजारों जमाकर्ताओं पर आई वित्तीय परेशानी से है। बैंक के कुछ अधिकारियों पर फर्जी तरीके से ऋण वितरित करने के लिए निजी कंपनी एचडीआईएल के साथ साठगांठ करने का आरोप है जिससे बैंक को 4,355 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और हजारों निवेशक पैसे निकाल पाने में असमर्थ हो गए एवं उनकी बचत खतरे में आ गई।

अधिकारी ने बताया कि वरसोवा के मॉडल टाउन इलाके में अपने पिता के साथ रह रही डॉक्टर निवेदिता बिजलानी (39) ने सोमवार रात को नींद की अधिक गोलियां खा लीं। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जाना अभी बाकी है। उसका पीएमसी बैंक में खाता तो था लेकिन हमें नहीं लगता कि इसका (मौत का) संबंध बैंक के संकट से है।” उन्होंने कहा कि बिजलानी पिछले कुछ वर्षों से अवसादग्रस्त थीं और उसने पिछले साल मार्च में अमेरिका में खुदकुशी करने की कथित तौर पर कोशिश की थी। अधिकारी के अनुसार वह अमेरिका में प्रैक्टिस कर रही थीं।

पहली शादी से उनकी 17 साल की बेटी है जबकि एक अमेरिकी नागरिक से दूसरी शादी से उनका डेढ़ साल का बेटा है। अधिकारी के मुताबिक वरसोवा थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले सोमवार को भी एक खाताधारक संजय गुलाटी (51) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। संजय समोवार को बैंक पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके घर लौटे थे और शाम को खाना खाते समय उनको दिन का दौरा पड़ा और मौत हो गई। संजय गुलाटी के बैंक में 90 लाख रुपए जमा थे।

PMC बैंक के ग्राहकों को मिलेगा पूरा पैसा : शाह
गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑप्रेटिव (पी.एम.सी.) बैंक के ग्राहकों को पूरा पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंक में जो कुछ हुआ उसकी जांच चल रही है और ग्राहकों को पूरा पैसा वापिस किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि पी.एम.सी. बैंक में 80 फीसदी तक एक लाख रुपए तक के डिपॉजिटर हैं जिनके पैसे डिपॉजिटर इंश्योरैंस स्कीम एक्ट के तहत वापस किए जाएंगे। वहीं एक लाख रुपए से ज्यादा डिपॉजिटर करीब 20 फीसदी हैं, इनके पैसे वापस करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा गबन के आरोपियों की संपत्ति सीज की जा चुकी है इसलिए पी.एम.सी. बैंक के ग्राहकों को पैसे लौटाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत 1 से 2 महीने में लोगों के पैसे मिल जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि जैसे ही पी.एम.सी. बैंक का मामला सामने आया, सरकार की ओर से प्रवर्तन निदेशालय को इसकी जांच सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button