ब्रेकिंग
क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026...
देश

नजरबंदी के बाद सामने आई उमर अब्दुल्ला की पहली तस्वीर, देखकर रह जाएंगे हैरान

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद से ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला नजरबंद हैं। उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर एक बारगी तो उमर अब्दुल्ला को पहचान पाना मुश्मिल-सा लगता है। वायरल फोटो में उमर आसमानी रंग की कमीज पहने नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी सफेद हो गई है और बढ़ा हुई दिख रही है। हालांकि यह जनकारी नहीं है कि यह तस्वीर कब की है लेकिन कहा जा रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक नेता ने इस तस्वीर को सार्वजनिक किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीने से अधिक समय से उमर अब्दुल्ला को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। पिछले महीने उनकी बहन उनसे मिलने पहुंची थी। अनुच्छेद 370 को खत्म करने संबंधी फैसला लेने के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध लगा दिए और कई नेताओं को हिरासत या घर में नजरबंद कर दिया। इससे पहले कश्मीर में सोमवार को पोस्टपेड सेवाएं बहाल कर दीं। वहीं मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की बेटी और बहन समेत छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों में बांटने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह का नेतृत्व कर रहीं अब्दुल्ला की बहन सुरैया और उनकी बेटी साफिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button