ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

FIFA World Cup Qualifiers : भारत ने बांग्लादेश के साथ कराया 1-1 से ड्रा, अभी तक नहीं मिली एक भी जीत

कोलकाता : आदिल खान के 89वें मिनट में किए गए शानदार गोल की मदद से भारतीय फुटबाल टीम ने यहां खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को मौजूदा फीफा रैंकिंग में 187वें स्थान पर काबिज बांग्लादेश से ड्रा खेला। विश्व कप क्वालीफायर में भारत का यह लगातार दूसरा ड्रा है। इस मैच में बांग्लादेश के लिए सादउद्दीन ने 42वें मिनट में, जबकि भारत की ओर से आदिल खान ने 89वें मिनट में गोल किया। बांग्लादेश से ड्रा खेलने के बाद भारतीय टीम फीफा विश्व कप क्वालीफायर में ग्रुप-ई में दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई चैम्पियन कतर इस ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रा के साथ सात अंक लेकर टॉप पर है।

दूसरे नंबर पर ओमान और तीसरे नंबर अफगानिस्तान की टीम है। बांग्लादेश तीन मैचों के बाद पांचवें नंबर पर है। फीफा रैंकिंग में 104वें स्थान पर काबिज भारत को में फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। ओमान के खिलाफ उसे 1-2 से हार मिली थी, जबकि एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ उसने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच ड्रॉ करा लिया था। भारत ने आखिरी बार बांग्लादेश को 1999 में सैफ गेम्स में 1-0 से हराया था। वहीं, भारत आखिरी बार बांग्लादेश से 2009 में सैफ गेम्स में ही हारा था। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 2013 और 2014 में खेले गए पिछले दो मुकाबले क्रमश: 1-1 और 2-2 से ड्रा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button