ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे 6000 से ज्यादा मेहमान, जानिए क्या-क्या होगा खास

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 6000 से ज्यादा लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। पीएम मोदी के साथ ही उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा। राष्ट्रपति भवन पहली बार किसी एक कार्यक्रम के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मेहमाननवाजी करने जा रहा है। भले ही बड़ी संख्या में मेहमान मोदी के शपथ समारोह में शामिल हो रहे हैं लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि समारोह बड़ी सादगीपूर्ण हो।

शपथ ग्रहण समारोह के खास इंतजाम

  • शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा। मुख्य द्वार और मुख्य भवन के बीच एक भव्य रास्ता बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल राज्य के प्रमुखों और देशों के शासनाध्यक्षों के औपचारिक स्वागत के लिए होगा।
  • इस बार BIMSTEC देशों के नेताओं के अलावा कई देशों के राजदूत, बुद्धिजीवी, राजनीतिक एक्टिविस्ट्स, फिल्म स्टार और सिलेब्रिटी को बुलाया गया है। जानकारों की मानें तो इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुखों के अलावा कई वरिष्ठ राजनेताओं को भी बुलाया गया है।
  • शाम को 7 बजे समरोह के बाद अतिथियों के लिए हल्के रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई है। डिनर में वेज और नॉनवेज दोनों की व्यवस्था की गई है।
  • राष्ट्रपति भवन के रसोईघर को निर्देश दिया गया है कि अतिथियों में कई लोग भारत के पूर्वी इलाके से भी हैं, जहां रात्रिभोज को काफी हल्का रखा जाता है।
  • डिनर मेन्यु में ‘दाल रायसीना’ को भी जगह दी गई है।
  • यह चौथा मौका होगा जब प्रधानमंत्री पद की शपथ दरबार हॉल की जगह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगी। दरबार हॉल में महज 500 लोगों का समारोह ही संभव है। सबसे पहले चंद्रशेखर ने 1990 में बाहरी प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयर ने 1998 में और इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी ने बाहरी परिसर में शपथ ग्रहण की थी।

    उल्लेखनीय है कि 2014 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के प्रमुखों के अलावा करीब 4000 मेहमान शामिल हुए थे। उस दौरान शपथ ग्रहण समारोह का समय 6 बजे रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button