ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे तोड़े; सड़क हादसे से दरभंगा में मचा बवाल

बिहार के दरभंगा जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. बेकाबू कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक तेज रफ्तार में भागने लगा. तभी गाड़ी दोनार चौक के पास बिजली की पोल से टकरा गई. इसके बाद उग्र भीड़ ने कार पर बैठे दो लोगों को पकड़कर जमकर पिटाई की. साथ ही गाड़ी पर पथराव कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत करने के लिए बल का प्रयोग किया. इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया. इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इधर भीड़ का फायदा उठाते हुए कार का चालक फरार हो गए.

तभी गुस्साए लोगों ने फरार युवकों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की. बाइक सवार घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया है. आक्रोशित भीड़ का शिकार हुए शुभम मिश्रा ने बताया की वो कार पर दरभंगा के कटहलवाड़ी के स्टेशन रोड से बैठे थे.

कार में सवार थे दो भाई

उन्होंने कहा कि पहला ठोकर स्टेशन रोड के मंदिर पास लगा. इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है. वह कार में थे. उसके बाद पब्लिक ने उन्हें बहुत मारा है. उन्होंने कहा की कार में हम दो लोग थे. वह और उसका भाई सौरव मिश्रा कार में थे. कार को भाई ड्राइव कर रहा था. उन्होंने कहा कि हमारी कार से जो बाइक सवार घायल हुए हैं. उसे वह नहीं जानते हैं. उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट स्टेशन रोड में हुआ है. उन्होंने कोई नशा नहीं किया हुआ था.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दोनार चौक पर सफेद रंग की कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी है. इसके बाद कार बिजली की पोल से टकरा गई. कार का चालक मौके पर से फरार हो गया. पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि गाड़ी में दो पैसेंजर थे. उनको पब्लिक ने पकड़ लिया. उनके साथ मारपीट किया. कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद कोतवाली थाना की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और जिन लोगों के साथ जबरदस्ती की जा रही थी. उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया गया. उसी क्रम में वहां की पब्लिक उग्र हो गई. गुस्साई पब्लिक ने पथराव कर दिया.

Related Articles

Back to top button